भटनेर दुर्ग
BHATI RAJPUT🚩
⚔️भटनेर दुर्ग ⚔️ :- यह गढ़ आज भी भाटी शासकों की वीरता, युद्ध कुशलता, स्थापत्य ज्ञान, प्रजा वात्सलता ओर शौर्य की कहानियां अपने हृदय में समेटे घग्घर नदी के मैदान पर शान से खड़ा है। इसने जूंझारो को जूंझते, सतियो को ज्वालाओं में स्वयं समर्पित होते तथा वीरों को अपने धर्म व राष्ट्र की मान मर्यादा की रक्षार्थ आत्मोत्सर्ग करते देखा है। तैमूर लंग ने अपनी पुस्तक "तुजुक ए तैमूरी में इस किले के लिए लिखा है- मैने इतना मजबूत व सुरक्षित किला पूरे हिंदुस्तान में नहीं देखा . राजा भाटी के पुत्र राजा राजा भूपत ने तीसरी शताब्दी के उत्तरार्द्ध में 286 ईस्वी में यह किला बनवाया।
1) गजनी के शासक राजा गज्जू भाटी के समय यहां प्रथम शाका हुआ| इसका समय 479 ईसवी माना जाता है| यह भाटियों का दूसरा साका था|
2) 1001 ईस्वी में इस पर प्रथम मुस्लिम आक्रमण महमूद गजनवी ने किया|
3) 1398 ईसवी में तैमूरलंग ने आक्रमण किया, यह आक्रमण भाटी शासक राव दुलिचन्द जी के समय हुआ| इस समय साका हुआ| यहां हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम महिलाओं के जोहर का साक्ष्य भी मिलता है|
4)1534 ईसवी में हुमायूं के भाई कामरान ने आक्रमण किया। इस युद्ध में बीकानेर के राव जैतसी दुर्ग की रक्षार्थ वीरगति को प्राप्त हुए।
यह दुर्ग भारत का उतरी प्रहरी कहलाता है हर विदेशी आक्रांताओं को भारत में आने के लिए पहले इसका सामना करना पड़ता था तभी वह भारत में प्रवेश कर पाते थे इसलिए सबसे ज्यादा विदेशी आक्रमण भी भटनेर दुर्ग पर हुए है। यह दिल्ली से मुल्तान जाने वाले मार्ग पर सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण किला था। अंतिम चरणों में 1862 में बीकानेर राठौड़ राजा महाराजा सूरत सिंह जी ने 1862 में वैशाख वदी चौथ , मंगलवार के दिन जाबती खां को पराजित कर इस दुर्ग का नाम राम भक्त हनुमान जी के नाम से हनुमानगढ़ रख दिया . भारत पर जितने भी विदेशी आक्रांताओं ने हमला किया या दिल्ली पर शासन किया उन सब का सामना भाटी शासकों ने इस किले में किया। यह दुर्ग 52 बीघा में फैला हुआ है तथा इसपर 52 बुर्ज,6380 कंगूरे है। भटनेर के आस पास का क्षेत्र भाटियाणा, भाटी पोह, सतलज नदी " भाटियारी नदी, मुल्तान का सूर्य मंदिर "भट्टिरिका मंदिर नाम से जाना जाता है। #chandrvanshi #yaduvanshi #bhati #bhatidynasty #bhatirajvansh #hanumangadh #bhatnerfort #jaisalmer #jaisalmerdairies #rajputana #rajput #india #चंद्रवंशी_यदुकुलीन_भाटी
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें